फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने पूरा किया इस स्कॉलर का यह बड़ा सपना, जानें कैसे...

Sat, 06 Jan 2018 01:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल, उन्होंने एक स्कूली छात्रा की बड़ी मदद की है।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने यह मदद इस बार राजस्थान के सीकर की रहने वाली एक स्कूली छात्रा की है। सीकर की रहने वाली भानुप्रिया हरितवाल का राजस्थान सरकार की योजना के तहत एक करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है।

समस्या यह थी कि चयन के बावजूद भानुप्रिया को अमेरिका की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर साइंस विषय में पढ़ाई करने के लिए वीजा मिलने में परेशानी आ रही थी। दो बार उसने वीजा के लिए आवेदन किया, लेकिन उसे निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा स्थान हासिल किया था भानुप्रिया ने

फाइल फोटो।
इसके बाद उन्होंने सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती की मदद से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर वीजा के लिए अनुरोध किया था। जिसके बाद विदेश मंत्री की मदद से अब भानुप्रिया को वीजा मिल गया है।

अपने सपनों को साकार होता देख भानुप्रिया काफी खुश है। जानकारी के अनुसार भानुप्रिया की पिता एक प्राइवेट कॉलेज में व्याख्याता है। भानुप्रिया हरितवाल ने राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में दूसरी मेरिट हासिल की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें