फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के इस करीबी ने चुनाव से पहले क्यों लिखा पीएम मोदी को पत्र, जानिए

Sat, 06 Jan 2018 01:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और गुजरात चुनाव में मुख्य रणनीतिकार रहे कद्दावर नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एक सवाल उठाया है। पत्र में पूछा है कि वे बाड़मेर रिफाइनरी का दुबारा शिलान्यास क्यों कर रहे हैं, जबकि यूपीए सरकार में इसका शिलान्यास पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन



राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने रिफाइनरी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बाड़मेर रिफाइनरी के दोबारा शिलान्यास को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए पत्रकारों से कहा कि जब तत्कालीन मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का शिलान्यास हो चुका है तो फिर दोबारा इसे कराने की क्या जरुरत है।

गौरतलब है राजस्थान में 29 जनवरी को दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं। उनका आरोप है कि बाड़मेर रिफाइनरी का प्रधानमंत्री से दुबारा शिलान्यास करवाकर भाजपा चुनावी फायदा लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और ये भी बोले गहलोत...

अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रिफाइनरी को लेकर लोन देने वाली कंपनी से ब्याज मुक्त ऋण का प्रावधान किया था और लोन भी तेल उत्पादन के हिसाब से ही मिलना तय हुआ था। उन्होनें कहा कि मैंने रिफाइनरी को दोबारा शिलान्यास कराए जाने को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र तक ​लिखा है।

 पूर्व सीएम गहलोत ने कहा है कि मौजूदा सरकार के कारण ​रिफाइनरी चार साल की देरी से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ये सबसे बड़ा और फायदेमंद प्रोजेक्ट है, जिसका काम हमारी सरकार में शुरू हुआ था।

राजस्थान सरकार दोबारा शिलान्यास कराकर भाजपा सरकार सारा का सारा श्रेय खुद ही ले लेना चाहती है। जबकि रिफाइनरी को लेकर पूरी डील केंद्र में यूपीए और राजस्थान में कांग्रेस सरकार के रहते हुए की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें