फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का सपना पूरा करने निकला ये छात्र, जानिए कब मिलेगा मोदी से

Thu, 21 Sep 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नीमराणा में साईराम गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छता का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है और उसकी अलख जगाने के लिए एक स्टूडेंट गांव-गांव, ढाणी-ढाणी घूम रहा है। कई जगहों का दौरा कर यह स्टूडेंट अब अलवर पहुंचा है।
विज्ञापन


दरअसल, उड़ीसा के जगन्नाथपुरी निवासी और संगीत महाविद्यालय उड़ीसा के विद्यार्थी साईराम गांधी अपनी यात्रा पर आगे बढ़ते हुए नीमराना कस्बा पहुंचे। साईराम गांधी के यहां पंहुचने पर पंचायत समिति मुख्यालय परिसर में प्रधान सविता मनोज यादव, विकास अधिकारी कविता मिश्रा व अन्य कर्मचारियों ने स्वागत किया।

आर्टिस्ट साईराम गांधी ने बताया कि वे भारत को स्वच्छ बनाने का सपना लिए लोगों को जागरूक करने के लिए निकले हैं। 26 जून से उड़ीसा से स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपनी पैदल यात्रा शुरू की। उसको आगे बढ़ाते गुजरात से होते हुए राजस्थान के जयपुर, कोटपूतली, बहरोड़ से आकर नीमराणा पहुंचे हैं। जहां वे पूरे नीमराणा में घूम-घूम कर स्वच्छता जागरूकता का सन्देश फैलाएंगे। गांधी ने बताया कि वो 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। जहां से उन्हें अपॉइंटमेंट मिल गया है। वे क्लीन इण्डिया, पीस इण्डिया को लेकर स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में स्वच्छता मिशन को लेकर चलाए गए अपने मिशन से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें