वह प्राइवेट बस में कंडक्टर था इसलिए उस पर कोई शक भी नहीं कर सकता था। इसी दौरान जब उसके बारे में सूचना मिली तो वह गंदा काम करते हुए धरा गया।
नारकोटिक्स ब्यूरो की चित्तौड़गढ सैल ने आज कार्रवाई करते हुए बस से तस्करी कर ले जाए जा रहे बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा को बरामद किया है। ब्यूरो की टीम ने दिल्ली-इंदौर के रास्ते से गुजर रही प्राईवेट बस अशौका ट्रेवल्स की पीछे की डिक्की से 182 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किआ। टीम ने बस में सवार सभी यात्रियों से पूछताछ की तो डोडा चूरा किसी भी यात्री का नहीं निकला। जब ड्राईवर और कंडक्टर से सख्ती से पूछताछ की तो कंडक्टर मनफूल ने डोडा चूरा की तस्करी करना कबूला। इसके बाद टीम ने कंडक्टर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में कंडक्टर मनफूल ने यह डोडा चूरा मंदसौर में सप्लाई करने के लिए ले जाना बताया है।