फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 करोड़ रुपए की लागत से बने रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन

Thu, 29 Jun 2017 03:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण करते स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंदकृपलानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर-मथुरा रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन आज स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने किया। इस दौरान मंत्री हेमसिंह भड़ाना व जसवंत यादव सहित शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल और नगर विकास न्यास अध्यक्ष देवी सिंह शेखावत कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन


करीब 37 करोड़ की लागत से बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज और बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे का लोकार्पण करते हुए मंत्री कृपलानी ने कहा कि पिछले काफी समय से लोगों को इस ओवरब्रिज के नहीं होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसे नगर विकास न्यास द्वारा त्वरित गति से निर्माण कराया गया।  

मंत्री ने कहा कि इस रेलवे ओवरब्रिज से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। अलवर में सीवरेज लाइन निर्माण के दौरान लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में मंत्री ने कहा कि पूरे राजस्थान में सीवरेज का 109 जगह काम चल रहा है। अलवर में समयानुसार लोगों की परेशानी को देखते हुए निर्माण कार्य किया जा रहा है और जल्द ही लोगों को इसका लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन


लोकार्पण के बाद मंत्री श्रीचंद कृपलानी का जसवंत नगर स्थित गुरुद्वारे में स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अलवर को विकास की गति देने में यहां के मंत्रियों की अहम भूमिका होगी और जल्द ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का संपूर्ण विकास का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें