फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कंपनी पर मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jun 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में बिजली कंपनी को निजी हाथों में सौंपने के बाद कर्मचारियों में गुस्सा व्याप्त है। कर्मचारियों ने विद्युत तंत्र बिगड़ने का आरोप लगाते हुए आज जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आज जयपुर विद्युत वितरण संघ के श्रमिकों ने जोनल चीफ इंजीनियर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और बिजली कंपनी की नीतियों का विरोध किया। कर्मचारियों का आरोप है कि बिजली कंपनी सी.ई.एस.सी. कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। आरोप लगाए गए कि नियमों के विरुद्ध कर्मचारियों को जिले से बाहर लगाया जा रहा है। वहीं, कर्मचारियों को विद्युत दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरण की मांग की है। कर्मचारी संघ ने जोनल चीफ इंजीनियर बीएल पचेरवाल को पदोन्नति, नई भर्ती और बकाया वेतन देने सहित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें