फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन ने कुछ घंटों रोकी अमरनाथ यात्रा, राजस्थान के यात्री आगे बढ़े

Fri, 30 Jun 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और अमरानाथ यात्रा मार्ग में भूस्खलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा कुछ घंटों के लिए रोकनी पड़ी। राजस्थान से गए अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को रामवन में रोका गया था। 
विज्ञापन


कश्मीर में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण जम्मू—कश्मीर राजमार्ग बाधित हो गया था। बालटाल और पहलगाम के मार्ग पर भी भूस्खलन की सूचना मिली है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्थाएं की गई। 

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है। जयपुर से पिछले दिनों करीब बारह बसों की जत्था भी दोपहर बाद बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना कर दिया गया।  श्रद्धालु मोती राम ने फोन पर बताया कि उन्हें रामवन में यहां राजस्थान से आए करीब 750 रुके हुए थे। इनमें जयपुर, अलवर, बस्सी, सीकर, नीम का थाना, भीलवाड़ा, जोधपुर, झुंझुनूं आदि जिलों से आए यात्री शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें