फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीव प्रेमी इस समाज ने पुलिस को दी 7 दिन की मोहलत

Mon, 21 Aug 2017 01:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
धरनास्थल पर समझाइश करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिरण शिकार का मामला सामने आने के बाद धरने पर बैठे वन्यजीवों से प्रेम करने वाले समाज ने पुलिस को 7 दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन



मामला जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ नहरी कस्बे में हिरण शिकार से जुड़ा हुआ है। यहां वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं बढ़ने के बाद गुस्साए बिश्नोई समाज ने जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था के तत्वावधान में पुलिस थाने के बाहर धरना शुरू किया था। जिसके बाद आज वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने समाज के लोगों से धरना स्थल पर ही समझाइश की। इसमें समाज के लोगों ने आरोपित शिकारियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस को सात दिन का समय दिया है। जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।

बिश्नोई समाज ने चेतावनी भी दी है कि यदि सात दिन में शिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। समाज की ओर से वन्यजीवों के हितार्थ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोहनगढ़ कस्बे में बीते 17 अगस्त की रात को चिंकारा हिरण के शिकार का मामला सामने आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शिकारी नजीर खां को गिरफ्तार किया था। इसके पास से हिरण का मांस भी बरामद किया गया था। मामले में अन्य आरोपित अभी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें