फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण बाइक फिसलने से युवक की मौत

Mon, 21 Aug 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सड़क पर बिखरे कंकर पत्थरों की वजह से एक नौजवान की जान चली गई वहीं दूसरा युवक हादसे में बाल बाल बच गया।  जैसलमेर के डेडानसर गांव में सड़क बिखरे पत्थरों के कारण कल देर रात बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई जबकि हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक चम्तकारिक रुप से बच गया।  तीन दिन पहले भी यहां एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद रविवार की देर रात्रि में फिर से ये सड़क जानलेवा साबित हुई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि करीब एक बजे सनावडा गांव का रहने वाला विक्रमसिंह मोटरसाईकिल पर सवार होकर पवन ऊर्जा की साईट से आ रहा था। इसी दौरान डेडानसर मार्ग की सड़क पर बिखरे पत्थरों से उसकी मोटर साइकिल स्लीप हो गई।

मृतक विक्रम के साथ उसकी बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था। घायल विक्रमसिंह व उसके साथी को तुरंत जवाहर चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोटर साईकिल पर सवार दूसरे युवक का स्वास्थ्य सामान्य है। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व अमरसागर मार्ग पर भी बाइक सवार दो युवकों की मौका स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें