फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रात में थाने में घुस एसएचओ से भिड़ गईं एसडीएम, सोशल मीडिया पर छाई 'दबंग लेडी' नेहा छीपा

Thu, 04 Aug 2022 10:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

प्रशिक्षु एसडीएम नेहा छीपा ने बीगोद थाना प्रभारी पर पैसे लेकर बजरी से भरे डंपर को छोड़ने का आरोप लगाया था। जिसके बाद वो कार्रवाई की मांग को लेकर रात भर थाने में बैठी रही। मामला ऊपर अधिकारियों तक पहुंचा और थाना प्रभारी का लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
नेहा छीपा और एसएचओ ठाकरा राम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले में बजरी के अवैध परिवहन के मामले में प्रशिक्षु एसडीएम नेहा छीपा और बीगोद थानेदार ठाकराराम के बीच तकरार हो गया। नेहा छीपा ने आरोप लगाया कि थानेदार ने पैसे लेकर बजरी ले जा रहे वाहन को छोड़ दिया। जिसके बाद वो थाने में जाकर थानेदार से भिड़ गई। मामला सामने आने के बाद थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया। अब मांडलगढ़ की प्रशिक्षु एसडीएम नेहा छीपा सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोशल मीडिया पर नेहा छीपा के चर्चे हो रहे हैं। लोग उन्हें दबंग लेडी बता रहे हैं। वहीं बीगोद थानेदार ठाकराराम को लाइन हाजिर किया गया। इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी को सौंपी गई है। 


बता दें कि सोमवार रात भीलवाड़ा से लौट रही एसडीएम नेहा छीपा को बजरी से भरा एक डंपर दिख गया। जिसके बाद उन्होंने डंपर का पीछा किया। जब आगे वो नाकाबंदी पर पहुंची तो उन्हें डंपर नजर नहीं आया। इस दौरान बीगोद थाने के बाहर तत्कालीन थाना प्रभारी ठाकराराम नाकाबंदी कर रहे थे। एसडीएम ने थाना प्रभारी पर पैसे लेकर डंपर छोड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद एसडीएम से ठाकराराम का विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एसडीएम नेहा छीपा देर रात तक बीगोद थाने में बैठी रही। जिसके बाद आला अधिकारी को मौके पर भेजा गया लेकिन नेहा छीपा बिना कार्रवाई के वहां से नहीं हटी। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, उसके बाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन

आरएएस परीक्षा में लाया था 48वीं रैंक
मांडलगढ़ की प्रशिक्षु एसडीएम नेहा छीपा मूल रूप से चित्तौडगढ़़ के बेगूं की रहने वाली है। उन्होंने आरएएस 2018 की परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें