फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने घरवालों को बताई 'मास्टरजी' की करतूत, मच गया हंगामा

Thu, 13 Jul 2017 03:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
स्कूल का नाम सुनते ही नजरों के सामने शिक्षक और शिक्षा के मंदिर की तस्वीर आ जाती है, लेकिन इस मंदिर में जब कोई शिक्षक अपने लक्ष्य से भटक जाए तो क्या कहेंगे...!
विज्ञापन


ऐसा ही मामला सामने आया है जयपुर के दूदू थाना इलाके के एक गांव में स्थित सरकारी स्कूल में, जहां शिक्षक ने अपने पेशे पर ही दाग लगा दिया है। ये शिक्षक अपनी नापाक हरकतों के चलते यहां की छात्राओं को परेशान कर रहा था। जिसके बाद मामला सामने आने पर शिक्षा विभाग ने इस शिक्षक को एपीओ कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, जयपुर जिले के दूदू के गागारडू गांव में सरकारी स्कूल के टीचर ताराचंद धोबी पर छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक ताराचंद उन्हें अकेला पाकर गलत इशारे करता रहता था।
विज्ञापन


पहले तो छात्राओं ने इस पर गौर नहीं किया, लेकिन दिनों—दिन उसकी हरकतें बढ़ने लगी। जिसके बाद छात्राओं ने उसकी शिकायत करने की ठानी।
विज्ञापन

तलाशता था छात्राओं से अकेले में मिलने के बहाने

डेमो इमेज
यहां गागारडू गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि काफी समय से उन्हें अभद्र इशारे करते हुए गलत हरकतें कर रहा था। पेशे को धब्बा लगाने वाला ये शिक्षक ताराचंद बिना किसी भय के छात्राओं से अकेले मिलने के बहाने तलाशता और फिर उनकी ओर गलत इशारे करता।

हद तो तब हो गई जब इसके अभद्र इशारे छेड़खानी तक पहुंच गए। इसके बाद गुस्साई छात्राओं ने आखिरकार अपने परिजनों को शिक्षक की ये करतूत बताई। इससे गुस्साए परिजन आसपास के लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार और बीडीओ ने ग्रामीणों को समझाइश कर मामला शांत कराया। उधर, शिक्षा विभाग की ओर से आरोपित ताराचंद को एपीओ कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें