फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा सांड फिर बने एक मौत का कारण, नहीं जाग रहा प्रशासन

Thu, 13 Jul 2017 11:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
गौवंश को बचाने के नाम पर आए दिन कथित गौ-रक्षकों के मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन जब सड़कों पर घूमने वाले ये गौवंश किसी की मौत का कारण बनते है, तो कोई भी कथित गौरक्षक सामने नहीं आता है।
विज्ञापन



नया मामला भरतपुर जिले के बयाना कस्बे का है। यहां आज सुबह हलवाई की दुकान पर काम करने वाले नेहरु नाम का युवक दो सांडों की लड़ाई में बलि चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कस्बे में आवारा पशुओं का आतंक है यहां आए दिन जानवरों में लड़ाई होती देखी जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां आंखें मूंदे बैठा है प्रशासन

dead body
आज सुबह कस्बे के मुख्य बाजार में दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे इसी दौरान वहां से निकले रहा युवक इनकी चपेट में आ गया। गंभीर रुप से घायल नेहरु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है कि प्रशासन आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं कर रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व राजस्थान के श्रीगंगानगर में भी दो सांड की लड़ाई एक बाइक सवार की मौत का कारण बनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें