फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को परेशानी में डाल सकता है ये एक प्रार्थना पत्र

Wed, 06 Dec 2017 09:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
salman khan
विज्ञापन
अवैध हथियार मामले में जोधपुर के सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान को बरी कर दिया, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से दायर एक प्रार्थना पत्र अभी लंबित रह गया है। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने अब इस प्रार्थना पत्र को जिला एवं सेशन न्यायालय ग्रामीण में पेश कर दिया।सीआरपीसी 340 के तहत पेश किए इस प्रार्थना पत्र में सलमान खान पर कोर्ट को गुमराह करने एवं झूठा शपथ पत्र पेश करने का आरोप था।

दरअसल, अभिनेता सलमान खान ने मामले की ट्रायल के दौरान शपथ पत्र पेश किया था कि उसके हथियार का लाइसेंस गुम हो गया है जबकि इसी दौरान हथियार का लाइसेंस मुम्बई में नवीनीकरण के लिए भेजा गया था। ऐसे में अभियोजन पक्ष ने सीआरपीसी 340 के तहत एक प्रार्थना पत्र पेश किया था जिसका निर्णय अवैध हथियार मामले के साथ होना था, लेकिन 18 जनवरी 2017 को निर्णय के दिन उसका फैसला नही किया गया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

10 जनवरी को होगी सुनवाई

Jailbreak
अभियोजन पक्ष ने दोबारा कोर्ट के संज्ञान में इस प्रार्थना पत्र को लाकर सलमान की मुसीबत बढ़ा दी है। पहले यह सीजेएम कोर्ट मे पेश किया गया था, लेकिन अवैध हथियार मामले में अपील जिला एवं सेशन न्यायालय ग्रामीण में होने के चलते अब यह प्रार्थना पत्र लोक अभियोजक पोकरराम विश्नोई ने डीजे ग्रामीण में पेश किया है। इस मामले में सुनवाई 10 जनवरी को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें