फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान मामला: 18 साल पुराने हिरण शिकार मामले में अधूरी रही अंतिम बहस

Thu, 14 Sep 2017 04:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में आज दूसरे दिन भी अंतिम बहस सरकार की ओर से समयाभाव के चलते पूरी नहीं हो पाई है। अब अगली बहस 18 सितम्बर को होगी।
विज्ञापन


सरकार की ओर से आज अभियोजन अधिकारी भवानीसिंह ने तीन गवाहों के बयानों को पढ़ा, वहीं हथियार जब्त करने एवं अन्य कार्यवाही से सम्बंधित पक्ष रखा है। इसमें दिनेश घावरे व एफएसएल रिपोर्ट को लेकर भी पक्ष रखा गया है। इस मामले में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्र भी आरोपी हैं।

जोधपुर के लूणी थाना अन्तर्गत कांकाणी गांव की सरहद पर 1 व 2 अक्टूबर 1998 की मध्य रात्रि को दो काले हिरणों के शिकार करने के मामले में आखिरकार अब अंतिम बहस शुरू हो चुकी है। लगातार दो दिन से सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी भवानी सिंह भाटी ने बयान पढाए और बहस की है। इस मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफअली खान, सोनाली बेन्द्रे, नीलम व तब्बू के खिलाफ शिकार करने का आरोप है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आरोपियों के अधिवक्ता भी रहे मौजूद

salman khan
आज सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों के अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सरकार की ओर से भवानीसिंह भाटी ने कल से आगे बहस करते हुए गवाह हरीश दुलानी, छोगाराम व अरूण यादव के बयानों को कोर्ट में पढ़ाया। वहीं फर्द व जब्ती को लेकर जो कार्यवाही वन विभाग द्वारा की गई उसको लेकर पक्ष रखा गया।

उसके बाद हिरणों की एफएसएल जांच, जो कि पहले राजस्थान में करवाने के लिए पत्र लिखा और बाद में ललित बोडा ने हैदराबाद से जांच करवाई। उसकी रिपोर्ट, दिनेश घावरे व उदय राघवन, जिसने हथियार जोधपुर लाकर वन विभाग को दिए, उनके बयान पढे़ गए थे। अब अंतिम बहस 18 सितम्बर को होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें