फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता के बोल- रोहिंग्या मुसलमानों को नहीं दी जाएगी देश में शरण

Sat, 23 Sep 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन आज अजमेर प्रवास पर रहे। उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी देकर अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। उन्होंने इस दौरान कहा कि रोंहिग्या मुसलमानों को किसी भी सूरत में देश में जगह नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश की। हुसैन ने ख्वाजा साहब से देश दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। मीडिया से बात करते हुए हुसैन ने कहा कि जिस तरीके से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी काम कर रही है, उससे मुस्लिम नाखुश ही है, भले ही वह मुस्लिमों को खुश करने का प्रयास कर रही हो। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में क्यों शरण दी जाएगी। यहां पहले से ही काफी लोग गरीबी की सीमा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं।

वहीं ऐसे लोग पाकिस्तान यानि की टेरिस्तान के समर्थक हैं, इसके चलते किसी भी सूरत में इन्हें शरण दिया जाना संभव नहीं है। हुसैन ने मेरवाड़ा एस्टेट में दो दिवसीय मानसिक रोग विभाग की राज्यस्तरीय काॅन्फ्रेंस का उद्घाटन भी किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि इस काॅन्फ्रेंस के जरिए लोगों में बढ़ रहे मानसिक तनाव को कम करने का कोई रास्ता अवश्य खोजा जाए, जिससे कि बढ़ती खुदकुशी की घटनाओं में कमी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें