'भरत' पांच साल पहले मर गया, उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। अब 'वो' फिर लौट आया है। लोगों की चर्चा का केंद्र बना हुआ।
दरअसल 'भरत' जयपुर जू का टाइगर था, जिसकी मौत हो गई थी और लोग उसे काफी याद किया करते थे। अब नाहरगढ़ स्थित वैक्स म्यूजियम में इन दिनों एक रोबोटिक टाइगर 'भरत' लाया गया है। इस टाइगर को चाइना से बनाकर मंगवाया गया है। अपनी तरह का यह खास रोबोटिक टाइगर बेहद खास है।
यह दहाड़कर लोगों को डराता भी है, गुर्राता है, पलकें झपकाता है और गर्दन भी घुमाता है, वो सांस लेकर जीवटता भी दर्शाता है। जयपुर का वैक्स म्यूजियम ऐसा पहला वैक्स म्यूजियम है, जिसमें ऐसा रोबोटिक टाइगर रखा गया है।