फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1700 बच्चों वाले स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, आरोपी देश छोड़ने की फिराक में था

Thu, 16 Nov 2017 12:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, महारावल - फोटो : google
विज्ञापन
एक बड़े सरकारी स्कूल में हुई अंधाधुंध फायरिंग के कारण सैंकड़ों बच्चों की जान पर बन आने के मामले में पुलिस ने एक और खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमजद देश छोड़कर जाने की फिराक में था। पुलिस ने उनके घर से दो राइफल भी जब्त की हैं।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के डूंगरपुर के महरावल के सरकारी स्कूल की है। स्कूल के पड़ोस में रहने वाले जुम्मे खान और अमजद ने मामूली जमीनी विवाद के चलते बुधवार को स्कूल परिसर में टोपीदार बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान तीन छात्र घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जब आरोपियों ने फायर किए तब स्कूल में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें जिला न्यायधीश भी मौजूद थे। इस स्कूल में 1700 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई और स्कूल के बाहर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जुम्मे खां को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके बेटे अमजद को बुधवार देर रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

तो इसलिए की फायरिंग...

revolver - फोटो : Demo pic
एएसपी रामजीलाल चंदेल ने बताया कि विद्यालय व जुम्मा के बीच जमीन को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा। इसी के चलते स्कूल के पड़ोस में रहने वाले अमजद ने आज स्कूल की 12 वीं कक्षा की खिड़की से टोपीदार बंदूक से फायर किया। आरोपी ने बंदूक से छर्रेनुमा 21 गोलियां चलाई।

घटना के वक्त कक्षा में छात्र हेमेन्द्र, तुषार व बंशीलाल बैठे थे। जिन्हें चोटें आई। वे रोते बिलखते हुए दौड़कर कक्षा से बाहर आए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई कर आरोपी अमजद और उसके पिता जुम्मा को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं आरोपी का कहना था कि स्कूल के कुछ बच्चे दीवार फांदकर उसके मकान में घुस जाते है और शरारत कर भाग निकलते है। उन्हें सबक सिखाने के इरादे से ऐसा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें