फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCA ELECTION: लिफाफे में बंद हुआ राजस्थान क्रिकेट का भविष्य, फैसला कल

Mon, 29 May 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरसीए चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में क्रिकेट की बागडोर संभालने के लिए लंबे समय से हो रहा इंतजार आखिरकार मंगलवार को समाप्त हो जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को आरसीए चुनाव की मतगणना पर फैसला करेगा।
विज्ञापन


आरसीए चुनवा की मतदान प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हुई और 33 जिला संघों ने अपने अपने वोट डाले जिसके बाद राजस्थान क्रिकेट का भविष्य एक लिफाफे में बंद किया गया। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जेके रांका की अदालत में आरसीए चुनावों के परिणाम जारी किए जाएंगे। इससे पहले आरसीए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी व आईपीएल के पूर्व चेयरमैन रहे ललित मोदी के बेटे रूचिर मोदी के बीच है। दोनों ही गुटों ने सोमवार सुबह मतदान से पूर्व जीत का दावा किया। आपको बता दें कि लंबे से राजस्थान क्रिकेट राजनीति के दांव पेचों में फंसा रहा है जिससे खिलाड़ियों और क्रिकेटप्रेमियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

बीसीसीआई ने पहले ही राजस्थान क्रिकेट संघ पर बैन लगा रखा है, जिससे यहां इंटरनेशनल क्रिकेट मैच आयोजित नहीं हो पाए। वहीं आईपीएल में राजस्थान के नाम की फ्रेंचाइजी टीम के मैचों को भी गुजरात में ले जाया गया।
विज्ञापन


आरसीए को उसका शासक मिलने से राजस्थान की क्रिकेट के एक बार फिर से पटरी पर लौटने का अंदेशा जताया जा रहा है और ऐसे में एक तरफ पूर्व आईपीएल चेयरमैन और आरसीए के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी राजस्थान में क्रिकेट को नई उंचाईयों पर ले जाने का दावा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता और पूर्व आरसीए अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने भी कहा है कि वो अध्यक्ष बनते ही राजस्थान क्रिकेट के अच्छे दिन फिर से लौटा देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें