स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर इन दिनों देशभर में बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच राजस्थान के अजीतगढ़ में नाबालिग शिष्या के साथ दो शिक्षकों के दुष्कर्म की घटना ने और भी कई सवाल खड़े कर दिए। हालांकि दोनों कलयुगी शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है।
गौरतलब है कि मामला अजीतगढ़ के हरदास बांस गांव का है। जहां कि निजी स्कूल जनता बाल विद्या मंदिर में एक नाबालिग के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी जान को जोखिम में डालते हुए आरोपी शिक्षकों जगदीश यादव व जगत सिंह गुर्जर ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया।
इससे पूर्व दोनों आरोपी कई दिनों तक नाबालिग को अतिरिक्त कक्षा के बहाने से स्कूल बुलाते रहे।