फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ राजस्थान का कुंभ कहे जाने वाला रामदेवरा मेला

Wed, 23 Aug 2017 01:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान का कुम्भ कहलाने वाले जन जन के आराध्यदेव बाबा रामदेव का 633वां भादवा मेला आज ब्रम्ह मुहूर्त और मंगला आरती के साथ प्रारम्भ हुआ।  बाबा की बीज पर आज सवेरे 5 बजे मंगला आरती व स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठान के साथ मेले का आगाज हुआ।
विज्ञापन


आज सवेरे बाबा की समाधि पर विशेष पूजा अर्चना की गई। कल रात्रि से ही बाबा के दरबार मे मत्था टेकने वाले जातरुओं की लंबी लंबी कतारें लग गई। वहीं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए माकूल प्रबंध किए गए।

सुरक्षा के लिहाज से मेला परिसर में भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। बाबा की बीज पर आज करीबन 5 किलोमीटर दर्शनार्थियों की लंबी कतारें देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह इन मंत्रियों ने किया अभिषेक, की खुशहाली की कामना

बाबा रामदेव के मंदिर में उपस्थित देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार ​रिणवा - फोटो : amar ujala
आज सवेरे बाबा के दरबार मे देवस्थान विभाग के मंत्री राजकुमार रिणवा, जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत,गादीपति भोम सिंह तंवर, पोकरण विधायक शैतान सिंह राठोड, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, जिला कलेक्टर के.सी मीणा और एसपी गौरव यादव सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पंडित पाणिनि के सानिध्य में विधिपूर्व पूजा अर्चना की और पंचामृत से बाबा रामदेवजी की समाधी का अभिषेक किया।

इसके बाद मंगला आरती हुई और बाबा की समाधी पर सभी द्वारा चादर चढ़ाकर देश में अमन,चैन और खुशहाली की कामना की। इसके बाद बाबा रामदेव समाधी समिति द्वारा सभी अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें