फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: आ रही है सर्दी, रात के तापमान में गिरावट, इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

Mon, 19 Sep 2022 05:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में इस साल मानसून जमकर मेहरबान रहा, लेकिन बीते करीब दो सप्ताह से मानसून की बेरुखी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। लेकिन अन्य जिलों में बढ़ते हुए तापमान ने लोगों को सताया भी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अब मौसम पूरी तरह से शुष्क बने रहने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में जहां करीब एक दर्जन जिलों में दिन और रात के तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में दिन का औसत तापमान भी करीब 34 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

रात का औसत तापमान भी करीब 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। हालांकि, बीते 24 घंटों में पिलानी में 38.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं, बूंदी में 26.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का औसत तापमान करीब 34 डिग्री के पार तो वहीं रात का तापमान भी करीब 23 डिग्री के पार रहा है। हालांकि, अभी भी कुछ जिलों में गर्मी और उसम का सितम जारी है।
विज्ञापन


38.7 डिग्री के साथ पिलानी में बीते 24 घंटों में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं, 26.6 डिग्री के साथ बूंदी में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश के करीब सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के चलते आने वाले दिनों में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।

हालांकि, अगले कुछ दिनों में कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके साथ ही अब मौसम बदलने के साथ ही दिन और रात के तापमान में गिरावट होने के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलती हुई नजर आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें