फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आज 16 जिलों में बरसेंगे बादल, जालोर में ऑरेंज अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Thu, 25 Aug 2022 02:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बारिश ने कहर बरपा दिया है। कई शहरों में बाढ़ के हालात हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर संभाग में आज भी बादल बरसेंगे।
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही और प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट और जालोर में ऑरेंज अलर्ट है।

विज्ञापन

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। इसके अलावा जयपुर, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में गुरुवार से बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने का अनुमान है। 


माउंट आबू में 39 एमएम बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं की गई है। पूर्वी राज में सर्वाधिक माउंट आबू 39 एमएम, पश्चिमी राजस्थान में मकराना, नागौर में 40 एमएम बारिश हुई है।

विज्ञापन

इस बीच राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में बाढ़ के कारण हालात ज्यादा खराब हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी है। अब चार हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें