फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश में आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल

Wed, 17 Aug 2022 02:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। ऐसे में जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में गुरुवार से मानसून कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून लगातार सक्रिय है। मंगलवार को राजधानी जयपुर और कोटा सहित कई हिस्सों में बादल बरसने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज पश्चिमी राजस्थान में जमकर बादल बरसेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 अगस्त पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, बीकानेर, नागौर और आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा। जिससे यहां जमकर मेघ बरसेंगे। पूर्वी राजस्थान में केवल राजसमंद और सिरोही में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में बुधवार को भारी से अति भारी बारिश की पूरी संभावना है। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


कल से थम जाएगी बरसात
मौसम विभाग के अनुसार बरसात का असर प्रदेश में बुधवार को ही रहेगा। गुरुवार से इसका असर फिर कम हो जाएगा। जो आगामी तीन-चार दिन तक रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश जरूर हो सकती है। बाकी जगह मौसम साफ ही रहेगा। जिससे तापमान में भी हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रतापगढ़, सिरोही, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, जयपुर, बांसवाड़ा, पाली, जालौर जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश 173 एमएम अरनोद और प्रतापगढ़ में दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें