फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: अगले दो दिनों में जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 14 Sep 2022 02:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश बांसवाड़ा के माही बांध के पास हुई। यहां 90 एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार से प्रदेश के 24 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून बुधवार से तेजी से गति पकड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं भारी से अति बारिश हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बुधवार को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन


जयपुर मौसम विभाग के अनुसार एक साफ निम्न दबाव का क्षेत्र मध्यप्रदेश के मध्य भाग पर है। मानसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, कोटा से भी गुजर रही है। इसी के प्रभाव से राजस्थान में बुधवार से बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में बुधवार को मेघ बरसेंगे। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और उदयपुर में भारी और अजमेर, राजसमंद, सिरोही और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में हल्की बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


16 सितंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज
वहीं पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर में गुरुवार को भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 16 सितंबर तक बादल बरसेंगे। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के माही बांध के पास हुई। यहां 90 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा डूंगरपुर के फलोज में 64 एमएम बरसात दर्ज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें