बढ़ते क्राइम से बेपरवाह पुलिस विभाग अपनी थोथी उपलब्धियों को गिनाने में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर अपराधी बेखौफ हैं। ऐसा कुछ इन दिनों राजस्थान में हो रहा है।
यहां की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के संसदीय जिले झालवाड़ में तो हालात यह है दुष्कर्म की घटनाएं थम ही नहीं रही हैं। बीते तीन दिन में यहां दो दुष्कर्म की वारदात सामने आ चुकी हैं। नया मामला जिले के डग क्षेत्र का है। जहां खेत पर गई एक नाबालिग के साथ एक ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय नाबालिग सोमवार शाम को खेत पर गई थी। उसके बाद 24 घंटे तक परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद कस्बे से करीब 500 मीटर दूर मंगलवार शाम को बुरी अवस्था में नाबालिग का शव मिला।