फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के चुनावी रण में इन दो रणबांकुरों के हाथ में कांग्रेस-भाजपा की कमान, जानें..

Wed, 29 Nov 2017 11:47 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भले ही अपनी-अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। लेकिन दोनों पार्टियों के लिए गुजरात रण की व्यूहरचना राजस्थान के दो रणबांकुरों ने तैयार की है। जहां कांग्रेस के लिए गुजरात चुनाव के प्रमुख रणनीतिकार राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी के विश्वस्त अशोक गहलोत हैं। वहीं सत्तारुढ़ भाजपा ने पुन: जीत का परचम फहराने के लिए कमान अपने राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान से भाजपा सांसद भूपेन्द्र यादव को दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा आलाकमान के करीबी ये दोनों ही नेता राजस्थान से सबंध रखते हैं। जहां अशोक गहलोत सूर्य नगरी जोधपुर से आते है वहीं भूपेन्द्र यादव का ताल्लुक अजमेर है। 
विज्ञापन

एक को पंजाब जीत का श्रेय, तो दूसरे को योजनाओं के लाभ जनता तक पहुंचाने का

भूपेन्द्र यादव और अशोक गहलोत
अशोक गहलोत को भाजपा लहर के बीच पंजाब में कांग्रेस की वापसी कराने का श्रेय जाता है। वहीं वर्तमान गुजरात चुनाव में मोदी और भाजपा विरोधियों को कांग्रेस खेमे में लाने के लिए भी गहलोत ने गणित तैयार की है। जबकि भूपेन्द्र यादव ने भाजपा को सत्ता में ​काबिज बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाए रखा है। अमित शाह के करीबी यादव ने सरकारी योजनाओं के लाभ को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जो रणनीति बनाई उससे शाह व पार्टी के वरिष्ठ नेता उनसे काफी प्रभावित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें