फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: 'राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनानी है तो सचिन पायलट को कमांड देनी होगी'

Thu, 16 Feb 2023 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में धीरे-धीरे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सचिन पायलट गुट के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
विधायक वेद प्रकाश सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में दोबारा कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर सचिन पायलट गुट के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा से कांग्रेस की सरकार बनानी है तो सचिन पायलट को कमांड देनी होगी। बजट और योजनाओं के दम पर सरकार रिपीट नहीं होती।

विज्ञापन


विधायक वेद प्रकाश ने कहा, पायलट का चेहरा सर्वमान्य है। पायलट युवाओं की पहली पसंद हैं। बजट से अगर सरकार रिपीट होती तो पिछले कार्यकाल की सरकार भी रिपीट हो जाती। उन्होंने कहा, जहां तक नंबर की बात है, नंबर तो आलाकमान के पास है। वन-टू-वन करवा लिया जाए तो विधायकों को नंबरिंग का भी पता चल जाएगा।

विधायकों के इस्तीफे की जांच होनी चाहिए...
विधायक सोलंकी ने कहा, जिन विधायकों ने दबाव में इस्तीफे दिए, उन पर कार्रवाई की मांग हमारी नहीं है। बल्कि आलाकमान की चाहत है। मामले पर फैसला आना बाकी है। लेकिन किसके दबाव में विधायकों ने इस्तीफे दिए, इसकी जांच होनी चाहिए। विधायक ने कहा, हम लोग आलाकमान से मिलने मानेसर जाकर बैठे तो हमारे खिलाफ कार्रवाई की गई। लेकिन जब यहां आलाकमान खुद जयपुर में बैठा हुआ था और विधायक इस्तीफा दे रहे थे। अलग से मीटिंग कर रहे थे तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें