फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: PM मोदी कल दिल्ली-दौसा-लालसोट एक्सप्रेस-वे कंपलीट पार्ट राष्ट्र को करेंगे समर्पित, जानें खासियत...

Sat, 11 Feb 2023 12:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के धनावड़ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
 
विज्ञापन
दिल्ली-दौसा-लालसोट एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी की दौसा में 12 फरवरी को बड़ी जनसभा होगी, जिसके लिए दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के धनावड़ रेस्ट एरिया के पास बड़ा डोम और सभा स्थल तैयार करवाया जा रहा है। एनएचएआई के इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, दौसा से सांसद जसकौर मीणा, राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी समेत कई विधायक, बीजेपी कार्यकर्ता, एनएचएआई के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी 12 फरवरी को दोपहर तीन बजे दौसा पहुंचेंगे और 18 हज़ार 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत वाली सड़क विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का जोर नए भारत में ग्रोथ, डेवलपमेंट और कनेक्टिविटी के लिए शानदार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करवाने पर है। देश भर में कई वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे का निर्माण इसी मकसद से करवाया जा रहा है। ऐसी ही एक महत्वपूर्ण परियोजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे है, जिसका पहला पूर्ण खंड दिल्ली-दौसा-लालसोट, प्रधान मंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन


246 किमी लंबा रास्ता 12 हज़ार 150 करोड़ रुपये से हुआ डेवलप...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के 246 किलोमीटर लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट पार्ट को 12 हज़ार 150 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत से डेवलप किया गया है। दिल्ली-दौसा-लालसोट तक का यह एक्सप्रेस वे पार्ट दिल्ली से जयपुर की यात्रा के समय को लगभग दो घंटे तक कम कर देगा। इस सेक्शन के चालू होने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा का समय 5.50 घंटे से घटकर लगभग 3.5 घंटे रह जाएगा और पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे...
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 1,386 किमी की लंबाई के साथ भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा। इससे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी 12 प्रतिशत कम होकर 1,424 किमी से 1,242 किमी हो जाएगी और यात्रा का समय 50 प्रतिशत कम होकर 24 घंटे से 12 घंटे हो जाएगा। यह छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा और कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा, सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। एक्सप्रेस वे 93 पीएम गति शक्ति इकोनॉमिक नोड्स, 13 बंदरगाहों, आठ प्रमुख हवाई अड्डों और आठ मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) के साथ-साथ जेवर हवाई अड्डे, नवी मुंबई हवाई अड्डे और जेएनपीटी बंदरगाह जैसे नए आने वाले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों को भी सेवा देगा। एक्सप्रेसवे का इसके पास के सभी क्षेत्रों के डेवलपमेंट पर खासा असर पड़ेगा, इस तरह यह देश के आर्थिक बदलाव में प्रमुख योगदान देगा।
विज्ञापन




मोदी 5,940 करोड़ के 247 किमी लंबे NH प्रोजेक्ट्स की नींव भी रखेंगे...
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5940 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाली 247 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें बांदीकुई से जयपुर तक 2000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होने वाली 67 किलोमीटर लंबी चार लेन की स्पर सड़क, लगभग 3775 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली कोटपूतली से वडोदरा तक छह लेन की सड़क शामिल है। साथ ही लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से लालसोट-करौली खंड के दो लेन पेव्ड शोल्डर का विकास भी किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें