निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज पर अब भी तलवार लटकी हुई है। अब भारत में ही नहीं किसी भी देश में रिलीज करने को लेकर लगातार चेतावनी जारी हो रही हैं।
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी से जब इस विवाद का हल पूछा गया, तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि इस विवाद का एक ही हल है, 'फिल्म की रील निकालो, उसे डिब्बे में डालो और जिस तरह रानी पद्मावती ने 16 हजार के साथ जौहर किया था, उसी ज्वाला में रील को भी जला डालो।'
उन्होंने चेतावनी दी कि इस फिल्म को अब भारत में ही नहीं विश्व के किसी भी देश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि कालवी इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर 'पद्मावती' फिल्म के विरोध में समर्थन जुटा रहे हैं।