फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी के हाथ लगी SDM की 'जन्मकुंडली', लिखा था ये चौंकाने वाला!

Sat, 20 Jan 2018 03:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से एक अधिकारी के ठिकानों पर बीते दिन से कार्रवाई जारी है। यहां एसीबी को अधिकारी की जन्मपत्री भी मिली है। इसमें लिखी बातों को यदि अधिकारी ने मान लिया होता तो शायद ये कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


दरअसल, यहां बात की जा रही है आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेश यादव की। यादव वर्तमान में अलवर जिले में एसडीएम बहरोड़ के पद पर पदस्थापित हैं। एसीबी टीम ने कल एसडीएम के सरकारी आवास और निजी आवास पर छापामारी कर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एसीबी टीम को यहां से अधिकारी की एक जन्मपत्री मिली है। जिसमें यादव के बारे में लिखा है कि 'धन संग्रह के प्रति आपकी रुचि रहती है और धन अर्जन करने में आप नैतिक सीमा की अनुपालना कम ही करते हैं।'

यादव की जन्मपत्री में ये भी लिखा है कि 'आपको कभी भी विवादित सम्पत्ति से सम्बन्ध नहीं रखना चाहिए, अन्यथा अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पडे़गा।' बताया जा रहा है कि जैसे ही जन्मपत्री वाली बात सामने आई है तभी से अधिकारियों में ये चर्चा है कि यदि यादव अपनी जन्मपत्री में लिखी हुई बातें मान लेते तो उन्हें ये परेशानी नहीं उठानी पड़ती। हालांकि, एसीबी का कोई भी अधिकारी इस सम्बंध में अभी पुष्टी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुंझुनूं तक पहुंची टीम

प्रतीकात्मक तस्वीर
एसीबी की टीम ने यादव के ठिकानों पर कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इससे विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। टीम ने यादव के बहरोड़ स्थित सरकारी निवास, जयपुर में राजेंद्र प्रसाद नगर, निर्माण नगर स्थित निवास, एक भाई के घर पर और झुंझुनूं के खेतड़ी में सुसराल और जयपुर ग्रामीण स्थित पावटा गांव में पैतृक निवास पर सर्च की कार्रवाई की है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में डेढ़ लाख रुपए नकद और जमीनों के कागजात मिले हैं। हालांकि, अब इन सभी की जांच की जाएगी और यदि मामला आय से अधिक संपत्ति का पाया गया तो कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें