फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच्चि से उड़ा विमान, जयपुर पहुंचने से पहले लाश हो गई 'गायब'

Sat, 20 Jan 2018 02:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
विज्ञापन
एक विमानन कम्पनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोच्चि से देह लेकर विमान को जयपुर पहुंचना था। विमान तो आया, लेकिन उसमें शव नहीं था। फ्लाइट में ऐसी गफलत हुई कि एक शव कोच्चि से जयपुर पहुंचने की बजाय अपने परिजनों से सैंकड़ों किमी दूर चेन्नई पहुंच गया। मामला खुला तो हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन


पूरा मामला इंडिगो का फ्लाइट संख्या 6ई755 से जुड़ा है। दरअसल कोच्चि में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिजनों ने फ्लाइट के जरिए उसका शव जयपुर लाने की व्यवस्था की। फ्लाइट कोच्चि से उड़ी और जयपुर पहुंच गई। लेकिन उसमें उस व्यक्ति का शव नहीं था। शव नहीं मिलने से परिजन गफलत में आ गए।

करौली के पास स्थित कोंडर गांव का रहने वाला रईस खान कोच्चि में मजदूरी करता था। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन उसे फ्लाइट से जयपुर ला रहे थे। फ्लाइट में रईस खान की पत्नी और तीन-चार परिजन और भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को ये समझकर चेन्नई उतारा

फाइल फोटो
इसके बाद चेन्नई में वहां के स्टॉफ ने चेन्नई उतरने वाले सामान के साथ ही रईस खान के शव को भी पार्सल समझकर उतार लिया। फ्लाइट वहां से रवाना होकर जयपुर कल शाम पहुंच गई। जयपुर पहुंचने के बाद जब शव गायब मिला तो एयरपोर्ट पर हंगामा हो गया।

परिजनों ने रईस के शव के नदारद होने को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। इसके बाद फ्लाइट प्रबंधन हरकत में आया। जांच की गई तो सामने आया कि शव को अपना पार्सल समझकर चेन्नई में स्टॉफ ने उतार लिया है। पूरे मामले के बाद आज दोपहर शव जयपुर पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद रईस खान के परिजनों ने संतुष्टी जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें