फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सतीश पूनिया का आरोप- आमेर फोर्ट से कुंडा तक सड़क बजट में घोषित, फिर भी नहीं बना रही सरकार

Sun, 06 Nov 2022 01:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और आमेर विधायक डॉ. सतीश पूनिया ने आमेर से कुंडा तक की सड़क को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। पूनिया का आरोप है कि बजट में घोषित होने के बाद तीन किमी सड़क सरकार नहीं बना रही है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं आमेर विधायक डॉ. सतीश पूनिया ने आमेर फोर्ट से कुंडा तक की तीन किमी सड़क का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस संबंध में बजट में घोषणा की थी। इसके बाद भी इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


पूनिया ने 17 सितंबर 2022 को विधानसभा में प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के नियम 295 के अंतर्गत आमेर फोर्ट से कुंडा लगभग तीन किलोमीटर सड़क के नवीकरण का मुद्दा उठाया था। विशेष उल्लेख प्रस्ताव में यह मुद्दा राज्य सरकार ने प्रमुखता से उठाया था। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा 2021-22 के अंतर्गत नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र की सड़कें तहसीलदार ऑफिस से कुंडा मोड, आमेर के संबंध में बनवाने की घोषणा की थी। आज तक यह सड़क राज्य सरकार द्वारा नहीं बनाई गई है। इससे स्थानीय निवासियों, राहगीरों और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी होती हैl

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें