तीन शावकों को जन्म देने वाली शेरनी ने कल रात अंतिम सांसे ली।
मामला जयपुर के नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर की शेरनी तेजिका से जुड़ा है। तेजिका की पिछले कुछ दिनों से तबीयत नासाज ही चल रही थी। कल रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। तेजिका अपने पीछे तीन शावक छोड़ गई है। इन तीनों शावकों को नाम खुद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिया था।
एक कार्यक्रम में राजे ने दो नर शावकों का नाम तेजस और त्रिपुर और मादा शावक का नाम तारा रखा था। बांसवाड़ा स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी के नाम पर ही एक शावक त्रिपुर का नाम रखा गया था। सीएम ने खुद इस बात को कहा है। राजे की त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आस्था है। वे इस मंदिर में कई बार पूजा अर्चना व अनुष्ठान भी करवा चुकी हैं।