फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने इसलिए सीएम को बताया असली 'मारवाड़ी'

Tue, 16 Jan 2018 06:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
pm in rajasthan - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को असली मारवाड़ी बताया। मोदी ने कहा कि मारवाड़ी होने के कारण इस प्रोजेक्ट के मामले में राजस्थान फायदे में रहा है। 
विज्ञापन


बाड़मेर में पचपदरा रिफानरी कार्य शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुखिया राजपरिवार से है, लेकिन उनमें मारवाड़ी होने का भी गुण है। कोशिश कर उन्होंने इस प्रोजेक्ट को कागज से उतारकर जमीन पर ला दिया। 


इसके लिए वे दिल्ली में सरकार के सामने भी अड़ गई और अपनी बात मनवाई। इस मामले में केंद्र सरकार को चूसने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। इससे राजस्थान को 40 हजार करोड़ का फायदा हुआ है, वैसे ये फायदा केंद्र को होना चाहिए था। दरअसल, मारवाड़ी को एक अच्छा बिजनेसमैन माना जाता है। मोदी ने अपना भाषण भी खम्माघणी कहकर पूरा किया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे देखी है गरीब के मन की अमीरी...

pm in rajasthan - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीब के मन की अमीरी और अमीर के मन की गरीबी भी देखी। 

योजनाओं का लाभ वास्तविक लोगों के मिले, इसके लिए जनधन योजना शुरू की गई। इस योजना में जीरो बैलेंस पर बैंकों में खाते खुलवाएं गए। मोदी ने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि जीरो बैलेंस पर खोले इन खातों में 72 हजार करोड़ रुपए जमा हैं। अमीर किसी भी कारण से बैंकों से ​नोट निकलवाने में लगे रहे, लेकिन गरीब ने अपना धन बैंक में जमा कराया। ये गरीब दिल से अमीर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें