फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'हम भी गोली मारकर करेंगे जंग की शुरुआत,' लॉरेंस गैंग के शूटर रितिक ने पुलिस को दिया खुला चैलेंज

Wed, 01 Feb 2023 08:56 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में जयपुर के जी क्लब में हुई फायरिंग के बाद अब इस मामले में पुलिस और इस कांड में शामिल बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर मिली है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद क्लब पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले रितिक बॉक्सर ने नई पोस्ट लिखकर राजस्थान पुलिस को चैलेंज दिया है।
 
विज्ञापन
बदमाश रितिक बॉक्सर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश रितिक बॉक्सर ने राजस्थान पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। जयपुर लोकेशन से सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट में बदमाश रितिक बॉक्सर ने अपने अकाउंट से की गई पोस्ट में लिखा है, ऊं, हम भी चाहते तो क्लब में किसी को गोली मार सकते थे, चलो जंग की नई शुरुआत गोली मारने से ही करेंगे, जय श्रीराम, जय भारत, सलाम शहीदा नू। फेक एनकाउंटर। एलबी ग्रुप (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप)

विज्ञापन


जयपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम अजय पाल लांबा बताया कि रितिक बॉक्सर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहा है। वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीदे गए सिम कार्ड और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। बदमाश वीपीएन का इस्तेमाल करके अपनी ओरिजिनल लोकेशन को लगातार बदल रहा है। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैस कर रही है और हम जल्द ही रितिक बॉक्सर को गिरफ्तार कर लेंगे। लाम्बा ने कहा, क्लब पर फायरिंग करने के मामले में जितने भी लोग फरार चल रहे हैं, उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस की एनकाउंटर कार्रवाई के बाद पोस्ट...
जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में जी क्लब पर अंधाधुंध फायरिंग मामले में यूपी के आगरा में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर्स जयप्रकाश, संदीप और ऋषभ को जब जयपुर पुलिस अपनी कस्टडी में गिरफ्तार कर जयपुर लेकर पहुंची, तो खा नागोरियां थाना इलाके के पास बदमाशों ने पुलिस जीप में बैठे पुलिकर्मियों की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए क्रॉस फायरिंग कर दी, जिसमें तीनों को पैरों में गोली लगी। इसी एनकाउंटर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रितिक बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पुलिस को गोली से जवाब देने की चुनौती दी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शूटर रितिक ने पुलिस को दिया खुला चैलेंज - फोटो : सोशल मीडिया
पहले रितिक बॉक्सर ने लिखा था- सबका नंबर आएगा...
जयपुर के जवाहर सर्किल में एयरपोर्ट प्लाजा के पास बने एक बड़े होटल पर बदमाशों ने होटल मालिक से एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर ताबड़तोड़ 17 गोलियां बरसाई थीं, जिसके के सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी रितिक बॉक्सर ने ली थी। उसने अपने अकाउंट से डाली गई पिछली पोस्ट में लिखा था, राम-राम जयपुर। यह जी क्लब जयपुर पर जो फायरिंग हुई है, यह मैंने ऋतिक बॉक्सर, अनमोल विश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने करवाई है। याद रहे सबका नंबर आएगा। रितिक की उम्र महज 20 साल बताई जाती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें