फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: NIA की रडार पर PFI के पदाधिकारी, जयपुर-बूंदी और कोटा सहित कई जिलों में कार्रवाई

Sat, 18 Feb 2023 12:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पीएफआई के प्रदेश पदाधिकारियों के घरों पर एनआईए ने छापेमारी की है। जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर और कोटा जिले सहित अन्य जगहों पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पीएफआई के प्रदेश पदाधिकारियों के घरों पर एनआईए ने छापेमारी की है। जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर और कोटा जिले सहित अन्य जगह पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। एनआईए की टीम ने राजस्थान के कोटा में तीन पादाधिकारी, बूंदी, सवाई माधोपुर और भीलवाड़ा में एक-एक पदाधिकारी के घर पर छापेमारी की कार्रवाई की है। एनआईए ने छापेमारी से पहले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर NIA की चल रही कार्रवाई के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी राजस्थान से की थी।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में गिरफ्तार किए शख्स की पहचान मोहम्मद सोहेल के रूप में की गई। एनआईए ने आरोपी सोहेल को शांति भंग करने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने की साजिश के आरोप में अरेस्ट किया था। इससे पहले एनआईए ने इस मामले में ही दो आरोपियों सादिक सर्राफ और आरोपी मोहम्मद आसिफ को भी गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ 19 सितंबर 2022 को एनआईए मुख्यालय नई दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था।

एनआईए ने पहले नौ जगह मारी थी रेड...
मालूम हो कि पिछले महीने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच नफरत को बढ़ावा देने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के मामलों में एनआईए लगातार एक्शन मोड में है। एनआईए ने पिछले महीने राजस्थान में नौ जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। तब राजस्थान के जयपुर और कोटा में चार-चार जगहों पर और सवाई माधोपुर जिले में एक जगह छापा मारा गया था। यहां से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चाकू और कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली थी, जिन्हें जप्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें