भारत की प्रमुख खूफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक आॅफिशियल की मौत के बाद से पुलिस सकते में है। घटना राजस्थान के झालावाड़ जिले की है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली में तैनात चेतन प्रकाश गैलव की संदेहास्पद स्थितियों में मौत हो गई है। झालवाड़ सदर पुलिस के अनुसार चेतन बुधवार सुबह रामगंज मंडी स्थित अपने पैतृक घर जाने के लिए निकला था। लेकिन जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की।
परिजनों की तलाश के दौरान चेतन भवानी मंडी-झालावाड़ सड़क पर अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।