राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश केएस झवेरी का शनिवार को एक अहम बयान आया है। न्यायाधीश जस्टिस झवेरी ने कहा है कि अधिकारियों और मंत्रियों की तुलना में जज ज्यादा काम कर रहे हैं। जबकि देखा जाए तो उनकी संख्या जरुरत से आधी ही है।
जस्टिस झवेरी ने यह बयान शनिवार को यहां लोक अदालत के उद्घाटन के दौरान मीड़िया से बातचीत के दौरान दिया। मीड़िया ने उनसे अदालतों में लंबित प्रकरणों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने यह बात कही। उनका कहना है कि पिछले कुछ अर्से से मीड़िया में न्यायपालिका के खिलाफ माहौल बना है। जिसकी वजह लंबित प्रकरण है।
उन्होंने कहा कि जज लंबित मामलों को निपटाने के लिए कई घंटे ज्यादा काम कर रहे है। देखा जाए तो वर्तमान में जजों की संख्या उनकी जरुरत से आधी ही है। इसके बावजूद वे अधिकारियों और मंत्रियों से अधिक काम कर रहे हैं।