फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत बोले- आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देगी राजस्थान सरकार

Wed, 23 Jan 2019 07:52 PM IST
अमित मंडल भाषा, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : self
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देने पर जल्द ही फैसला करेगी। राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा,‘'राजस्थान सरकार जल्द ही फैसला करने जा रही है। हम राज्य में दस प्रतिशत आरक्षण लागू करेंगे।'’  

विज्ञापन


गहलोत ने संसद में पारित उस विधेयक का जिक्र करते हुए यह बात कही जिसके तहत सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में दाखिले में दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने यह मुद्दा उठाया था। 

गहलोत ने कहा, '‘मुझे खुशी है कि अभी इस आशय का संविधान संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ है। मैं सदन को बताना चाहूंगा कि हम अतिशीघ्र एक फैसला करने जा रहे हैं। दस प्रतिशत आरक्षण राजस्थान में लागू करेंगे।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें