फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटवर सिंह ने की बसपा की तारीफ, कहा- 'मायावती का पलड़ा भारी, राहुल नहीं होंगे अगले पीएम'

Tue, 22 Jan 2019 12:50 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
नटवर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
कहते हैं कि सियासत में दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और यूपी जीतने वाला ही देश चलाता है। इसी बात पर मुहर लगाते हुए अब पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की राजनीति सही मायने में चलती है उत्तर प्रदेश से और बहुजन समाज पार्टी वालों को पता है कि मायावती नेतृत्व करेंगी। इस वक्त मायावती का पलड़ा भारी है।
विज्ञापन

 


प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री नहीं होंगे। पहले उन्होंने तब के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अध्यादेश फाड़ दिया था, अब कह रहे हैं देश का चौकीदार चोर है। देश के मतदाता को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। कांग्रेस पार्टी सीटें दोगुनी करेगी और 90 सीटें ही जीत पाएगी। 

गरीबों के आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले लाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, कानूनी अड़चने सामने हैं। एक साल पहले लाते तो अच्छा होता। कोलकाता की तस्वीरों से यह साफ है कि सरकार के खिलाफ गठबंधन बनेगा। जरुरत समान एजेंडा के तहत काम करने की है। पूर्व विदेश मंत्री ने मोदी सरकार को रोजगार और पाकिस्तान के मुद्दे पर मोदी सरकार को फेल बताया। 
विज्ञापन


बता दें कि लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के साथ रहने वाले नटवर सिंह ने पिछले साल  कांग्रेस का साथ छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था। नवंबर महीने में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन्हें बसपा ने पार्टी से निकाल दिया था। हाल ही में हुए सपा-बसपा गठबंधन यूपी में भाजपा के लिए कड़ी चुनौती पेश करने वाला है। सपा और बसपा ने इस साल होने वाले आम चुनावों में 38-38 सीटों पर लड़ने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें