फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान को मिलेगा 1.60 करोड़ का पुरस्कार, जानिए क्यों

Wed, 30 Aug 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अनिता भदेल
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं व बच्चों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं और नवाचारों के लिए प्रदेश को स्कोच पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि भी केन्द्र सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


यह जानकारी आज राजस्थान सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने दी। भदेल ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं एवं नवाचारों के आधार पर दिए गए इस पुरस्कार को आगामी 8-9 सितम्बर को विभाग के निदेशक प्राप्त करेंगे। यह पुरस्कार समाज में आर्थिक परिवर्तनों एवं सामाजिक स्तर पर सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रदान किया जाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुखबीर प्रोत्साहन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, जननी शिशु सुरक्षा योजना, आपकी बेटी योजना, अनुप्रति योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, महिला स्वयंसिद्धा योजना, विभिन्न पेंशन योजनाएं जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें