सरकार ने बजट में किसानों का ऋण माफ करके भले ही राहत देने की कोशिश की हो, लेकिन अभी भी कई जगह नाराजगी व्याप्त है। ये नाराजगी जमीन अधिग्रहण को लेकर है।
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में बनाए जाने वाली टोल रोड के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। किसानों ने समाधि सत्याग्रह शुरू करके जमीन अधिग्रहण का विरोध किया है। आज यहां किसानों ने बंजारा बस्ती के पास अपनी-अपनी जमीन में गहरे खड्डे खोदे और उसमें बैठ गए। इस दौरान ग्राम सरपंच सहित कई लोग भी वहां मौजूद रहे। सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं का कहना है कि किसानों की बिना सहमति और बिना अनुमति के जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।