फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमा कोरगांव हिंसा के विरोध में जोधपुर बंद, कई जगह उग्र प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2018 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जोधपुर में विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भीमा कोरेगांव महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसा का विरोध अब राजस्थान तक पहुंच गया है। इस घटना के विरोध में भीमा कोरेगांव संघर्ष समिति जोधपुर और दलित संगठनों के आह्वान पर आज जोधपुर बंद का मिला जुला असर देखने को मिला।
विज्ञापन


मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहे तो कई इलाकों में दुकाने खुलीं रही। इसी दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ और जबरन दुकाने बंद करवाने की घटनाएं भी सामने आई। जानकारी के अनुसार, जोधपुर में आज सुबह से ही दलित संगठनों के साथ ही दलित समाज के लोग जालोरी गेट चौराहा पर एकत्रित हुए। यहां लोगों ने जालोरी गेट चौराहा पर टायर जलाकर केन्द्र और आरएसएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से प्रदर्शनकारी रैली के रूप में सोजतीगेट पहुंचे।

सोजतीगेट पर भी प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने टोलियां  बनाकर बाजार और दुकाने बंद करवाई। वहीं शहर के तारघर, सुरसागर इलाके में युवकों ने कारों और बसों में तोड़फोड़ की। सूचना के बाद सुरसागर इलाके में पुलिस ने लोगों को मौके से खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

जयपुर में विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
दलित नेता किशन खुडिवाल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन् के बाद दलित संगठनों के कार्यकर्ता रैली के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय पहुचे। जहां उन्होंने जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष रास्ता रोक प्रदर्शन किया।

साथ ही यहां दलित नेताओं ने आम सभा को संबोधित करते हुए इस घटनाक्रम को लेकर केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के साथ ही आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। घटनाक्रम के विरोध में संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन को केन्द्र और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर भी लोगों ने इकट्ठा होकर महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसा के विरोध में नारेबाजी की और विरोध जताया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें