फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में गहलोत व पायलट शामिल, वल्लभनगर व धारियावाड़ सीटों पर हो रहा उपचुनाव

Mon, 11 Oct 2021 04:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच मेलजोल बढ़ाने के जतन शुरू कर दिए हैं। पार्टी चाहती है कि दोनों दिग्गज नेता सहयोग व समन्वय के साथ काम करें।
 
विज्ञापन
अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने राजस्थान में दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का एलान कर दिया है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के भी नाम हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी महासचिव अजय माकन व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। राज्य की वल्लभ नगर और धारियावाड़ सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है। गत गुरुवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस व विपक्षी भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। 30 अक्तूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
कांग्रेस ने वल्लभनगर विधानसभा सीट से प्रीति शक्तावत व धारियावाड़ से नागराज मीणा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने वल्लभ नगर से हिम्मत सिंह झाला को तो धारियावाड़ से खेत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ये उपचुनाव वल्लभनगर के कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत और धारियावाड़ के भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के कारण कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 106 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 71 तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 3, माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी के 2-2 और राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है। इनके अलावा 13 निर्दलीय विधायक हैं।
प्रचार शुरू होते ही पकड़ाई नौ लाख की अवैध शराब
दोनों सीटों के उपचुनाव का प्रचार शुरू होते ही अवैध शराब भी जब्त होना शुरू हो गई है। सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि दोनों उपचुनाव क्षेत्रों में नौ लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी गई है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 10 अक्तूबर तक 8.98 लाख रुपये मूल्य के अवैध शराब व मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इन दोनों सीटों पर 5,11,455 मतदाता हैं। 30 अक्तूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें