फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम राजे ने उपचुनाव में हार को पार्टी के लिए बताया Wake-up Call

Fri, 09 Feb 2018 08:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान में लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में मिली हार भाजपा के लिए सबक है। खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जनता के इस फैसले को वेकअप कॉल यानि सावचेत होने की स्थिति मानती है। 
विज्ञापन


राज्य विधानसभा में राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर बहस का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि अभी उपचुनाव के जो रिजल्ट आए है, वैसे ही आगे भविष्य में आएंगे, यह नहीं कहा जा सकता। उस समय परिस्थिति क्या होगी और लोग क्या सोचते है, परिणाम इस बात पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अभी से ये सोचकर नहीं चला जा सकता कि आगे भी ऐसा ही होगा। 

राजे ने कहा कि भाजपा एक संस्कारवान पार्टी है और जनता ने जो फैसला दिया है उसे सिर आंखों पर लिया है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। उपचुनाव में जनता का यह फैसला इस बात कि प्ररेणा देता है कि अब हम विचार करें कि किस तरह आगे बढ़े।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

यूं की हौंसला अफजाई

rajasthan assembly
भाजपा के मिशन कांग्रेस मुक्त भारत का नाम लिए बिना सीएम राजे ने कहा कि 50 साल तक राज करने वाली पार्टी चार प्रदेशो में सिमट कर क्यों रह गई। उन्होंने कहा कि इसके कुछ कारण होंगे, उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 

हमारी पार्टी जिसने 1984 में लोकसभा की मात्र दो सीटें जीती थीं वो पार्टी अब 19 राज्यों में काबिज है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठावान है। आगामी चुनाव में कमल खिलेगा तथा पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। राजे ने कहा कि उन्हें संगठन के कार्यकर्ता और सरकार के कार्यक्रमों पर पूरा विश्वास है। इन कार्यक्रमों ने लोगों के जीवन को बदला है और लोगों ने इनके लिए हमेशा आशीर्वाद दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें