एसएमएस स्टेडियम जयपुर, बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर और पांच संभागों में स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एंड फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे। राज्य सरकार के निर्णय से जनता को फिट रहने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी संभागीय मुख्यालय शहरों और कस्बों में अत्याधुनिक जिम और फिटनेस सेंटर स्थापित करने के लिए 35 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार, एसएमएस स्टेडियम जयपुर, बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर और शेष पांच संभागों अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा में 32.50 करोड़ रूपए की लागत से स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एंड फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे। साथ ही, सभी जिला मुख्यालयों पर कुल 2.50 करोड़ की लागत से ओपन जिम की स्थापना की जाएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने 2022-23 के बजट में सभी संभागों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एंड फिटनेस सेंटर और जिला मुख्यालयों पर ओपन जिम खोलने की घोषणा की थी। गहलोत के इस निर्णय से स्थानीय जनता को अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।