फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: नदी में बस गिरने से 33 की मौत, सीएम ने ली हादसे की जानकारी

Sat, 23 Dec 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
एक ड्राइवर की लापरवाही के कारण राजस्थान के सवाई माधोपुर में 33 लोगों की मौत हो गई। हादसा सवाई माधोपुर के नजदीक दुब्बी बनास पुलिया पर हुआ। यहां आज सुबह करीब आठ बजे एक निजी कंपनी की बस बनास पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसा इतना दर्दनाक था कि अधिकतर लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम के साथ एक दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने ली हादसे की जानकारी

नदी में गिरी बस
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों की देखभाल के लिए निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। घायलों को सवाई माधोपुर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यह बस सवाई माधोपुर से नजदीक के गांव स्थित रामेदव मंदिर जा रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें