फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनास हादसा: घायलों की मदद को आगे आए हड़ताली डॉक्टर, ऐसे करेंगे मदद...

Sat, 23 Dec 2017 12:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एक अस्पताल में बिना डॉक्टर के खाली पड़ी कुर्सी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सरकार और चिकित्सकों के बीच चल रही खींचतान का असर बनास नदी हादसे में हुए घायलों पर नहीं होगा।
विज्ञापन



दरअसल आज सुबह सवाई माधोपुर के नजदीक बनास नदी में गिरी बस के कारण 32 लागों की जान चली गई, जबकि करीब दस लोग गंभीर घायल हैं। वहीं राजस्थान में बीते एक सप्ताह से दस हजार से ज्यादा सरकारी चिकित्सक हड़ताल पर हैं, जिससे लगभग सभी बड़े-छोटे अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाएं गड़बड़ाईं या चरमराईं हुई हैं। लेकिन एक राहत भरी खबर आई है।

जानकारी के अनुसार हादसे की गंभीरता को देखते हुए हड़ताली चिकित्सक संघ ने घायलों के उपचार का निर्णय किया है। उन्होंने एक सुबह मौके पर एक टीम को रवाना कर दिया है। इस टीम में दस डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कह रहे हैं पदाधिकारी...

शव
संघ के पदाधिकारियों को अनुसार दस डॉक्टरों की टीम को सवाई माधोपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार करेगी। हड़ताली डाक्टरों के इस कदम से सरकार ने भी राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि राजस्थान में चिकित्सक विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है। इस कारण बीते एक सप्ताह में राजस्थान में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लाखों मरीज इलाज के अभाव में परेशान हो रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें