फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बजट घोषणाएं पूरी होने की कोई गारंटी नहीं', ये वीडियो बना वसुंधरा राजे का सिरदर्द

Tue, 13 Feb 2018 09:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
vasundhara raje
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए एक वायरल हो रहा वीडियो सिरदर्द बन गया है। सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री राजे ने प्रेसवार्ता बुलाई, इस दौरान एक पत्रकार द्वारा किए गए सवाल का जवाब ही सीएम राजे पर भारी पड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल सूबे की मुख्यमंत्री राजे से सोमवार को राजस्थान का बजट पेश करने के बाद पूछा गया था कि इसकी क्या गारंटी है कि जो उन्होंने घोषणाएं की हैं वो चुनाव आने तक पूरी कर ली जाएंगी, इसके जवाब में मुख्यमंत्री बोल पड़ी कि इसकी कोई गारंटी नहीं है।

हालांकि मुख्यमंत्री ने आगे जवाब दिया कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि चुनाव आने से ठीक एक महीने पहले तक इस बजट में जो भी घोषणाएं की गई हैं उन्हें पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाई किसानों की कर्ज माफी

डेमो इमेज
गौरतलब है कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे, जिसके मद्देनजर 6 महीने बाद आचार संहिता भी लग जाएगी। सरकार के सामने ये भी एक चुनौती रहेगी कि वो बजट में की गई घोषणाओं को समयबद्ध रहते पूरा कर लें नहीं तो विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर जनता के सामने रख सकता है।

इसके विपरित राजे सरकार का चुनाव से पहले ये अंतिम बजट था जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई। सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी का फैसला सोशल मीडिया पर काफी छाया रहा तो वहीं किसी ने इसे जुमलों का बजट करार दिया।

प्रॉपर्टी कारोबारियों ने भी इस बजट का स्वागत किया और डीएलसी रेट घटाए जाने के फैसले से काफी खुश नजर आए। क्योंकि नोटबंदी के बाद से ही प्रॉपर्टी का कारोबार काफी सुस्त पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें