फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश, गाड़ी में टक्कर मारी और पिस्टल दिखाकर धमकाया

Sat, 18 Feb 2023 02:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिन-ब-दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। आए दिन बदमाश किसी न किसी घटना को अंजाम दे देते हैं। अब बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश की है। पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारी और पिस्टल दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में बदमाशों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक बदमाश ने बैखोफ पुलिस वाहन को अपनी कार से टक्कर मारकर तोड़ दिया। जान से मारने के लिए कार चढ़ाकर दो पुलिस कांस्टेबल को घायल कर दिया। कार से हाथ बाहर निकालकर पिस्टल दिखाकर धमकाया, मेरा पीछा करोगे तो जान से मार दूंगा। धमकी देकर कार सवार बदमाश फरार हो गया। घायल कांस्टेबलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सदर थाने में बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


SHO (सदर) रायसल सिंह ने बताया कि सीकर कोतवाली निवासी हेड कांस्टेबल होशियार सिंह (34) ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। वह करणी विहार थाने में तैनात है। शिकायत में बताया कि 14 फरवरी को वह कांस्टेबल कमलेश कुमार, रामवतार, विकास और दिनेश के साथ गश्त पर थे। शाम करीब 7:40 पर करणी विहार से रवाना होकर पुलिस गश्त टीम 200 फीट बाइपास पहुंची। उसके सामने अचानक वाइट कलर की स्विफ्ट डिजायर कार आई। कार में ड्राइवर के साथ एक लड़की बैठी दिखाई दी। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार से दौड़ाया। शक होने पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। कार श्याम नगर इलाके से होते हुए हसनपुरा की तरफ चली गई। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण पुलिसकर्मियों की आंखों से कार ओंझल हो गई।

दौड़ते हुए कार से पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर...
पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी को हसनपुरा चौकी के पास गली में खड़ी कर दिया। संदिग्ध कार के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान वहीं कार अचानक सामने से तेज रफ्तार से आई। ड्राइवर ने तेज स्पीड से कार से पुलिस गाड़ी को सामने से टक्कर मार कर तोड़ दी। पुलिस गाड़ी के पास खड़े कांस्टेबल कमलेश कुमार और विकास को जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया। कार की टक्कर लगने से दोनों कॉन्स्टेबल घायल होकर साइड में गिर गए।
विज्ञापन


'पीछा करोगे तो जान से मार दूंगा'
अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी अपने आप को संभाल नहीं पाए। उससे पहले ही कार सवार बदमाश ने अपने दाहिने हाथ को कार से बाहर निकाला। कार से बाहर निकाले हाथ में पिस्टल लगी हुई थी। पिस्टल दिखाकर धमकी देते हुए कहा कि मेरा पीछा करोगे तो जान से मार दूंगा। धमकी देकर बदमाश तेज रफ्तार से कार भगा ले गया। पुलिस गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिसकर्मी पीछा नहीं कर सके।

घायल दोनों कांस्टेबल को तुंरत इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई। हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने सदर थाने में बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज करवाया। बदमाश की पहचान विष्णु शेखावत उर्फ बल्लु राजपुरा निवासी करधनी के रूप में हुई, जिसके खिलाफ करीब दो दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई मुकदमों में अरेस्ट हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें